रायबरेली आटो व बाइक के टक्कर में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमगंज गांव के पास ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल बाइक सवार संतोष पुत्र रामसजीवन उम्र 20 वर्ष निवासी करमगंज अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाहर जाने के लिए अपने गांव से बाहर ही निकला था कि तभी एक ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगो के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में संतोष को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 