रायबरेली-खूनी ओवरब्रिज पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत

रायबरेली-खूनी ओवरब्रिज पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत

-:विज्ञापन:-

 


डिवाइडर से टकराकर बाइक समेत नीचे गिरे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, उड़े चीथड़े

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी संरचना को लेकर चर्चा में बना रहने वाला खूनी रेलवे ओवरब्रिज कई दर्जन मौतों का गवाह बनने के साथ सोमवार को एक और राहगीर की हुई मौत की मोहर अपने ऊपर लगा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की सोमवार दोपहर तकरीबन 12:00 बजे के आसपास उक्त खूनी ओवरब्रिज से मृतक अधेड़ रामसागर पुत्र बाबूलाल साहू उम्र 50 वर्ष निवासी असरेंदा थाना मौरावा जनपद उन्नाव, अपनी बाइक पर सवार होकर चुरुवा से बछरावां की तरफ आ रहा थे। जैसे ही वह ओवरब्रिज के ऊपर घुमावदार जगह पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के पश्चात वह बाइक समेत ओवरब्रिज के ऊपर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे कुचल दिया, जिससे उनके चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों रूह काँप गई। तत्काल मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा उक्त मृतक अधेड़ के मोबाइल फोन पर आए एक फोन काल के माध्यम से उसकी शिनाख्त की गई। वहीं स्थानीय पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को घटना की सूचना देते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। लगातार उक्त खूनी ओवरब्रिज पर काल के गाल में समा रहे राहगीरों एवं सड़क दुर्घटनाओं को देखकर स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं जिम्मेदारों से यह मांग की है कि इस ओवरब्रिज को तोड़कर दोबारा से इसकी संरचना में बदलाव करते हुए इसे बनाया जाए। ताकि आए दिन हो रही ऐसी दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके।