रायबरेली-पड़ोसी के जानवर को चारा खाने से मना करना महिला को पड़ा भारी, हुई पिटाई
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत विनायकपुर गांव में एक महिला को पड़ोसी के जानवर को चारा खाने से मना करना तब महंगा पड़ गया, जब पड़ोसी ने महिला के साथ वाद विवाद कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला अनीता पत्नी रामनिवास उम्र 40 वर्ष निवासी विनायकपुर के द्वारा स्थानीय थाने में जानकारी देते हुए बताया गया कि पड़ोसी की भैंस उसके दरवाजे पर स्थित नांद में उसके जानवरों का चारा खा रही थी, तभी उसके द्वारा पड़ोसी की भैंस को भगाया जाने लगा। इसके बाद पड़ोसी गाली गलौज करते हुए वाद विवाद करने लगा, देखते ही देखते पड़ोसी के द्वारा अनीता के ऊपर लाठी से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसके द्वारा स्थानीय थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा उसका इलाज एवं मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल की जा रही है।

rexpress 