रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली: ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहे थे, तभी सवैया हसन गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गांव के पास की बताई जा रही है।