रायबरेली-पति को ले गई उसकी बहन , पत्नी ने जताई संपत्ति पर कब्जे की आशंका

रायबरेली-पति को ले गई उसकी बहन , पत्नी ने जताई संपत्ति पर कब्जे की आशंका

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-एक वृद्ध को उसकी बहन इलाज कराने के बहाने अपने साथ के गई है । वृद्ध की पत्नी ने आशंका जताई है कि वह उसकी सारी संपत्ति अपने नाम करवा लेगी । वृद्ध से किसी को मिलने भी नहीं दिया जा रहा है ।
    मामला क्षेत्र के गांव छतौना मरियानी का है । गांव की रहने वाली महिला राजकुमारी का कहना है कि उसके वृद्ध पति रामफल को उसकी बहन गंगा देई बीते बुधवार को इलाज कराने के बहाने जबरन अपने साथ ले गई है । अब महिला को उसके पति से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है । महिला ने आशंका जताई है कि उसकी ननद उसके पति की सारी चल अचल संपत्ति अपने नाम करा सकती है । इसीलिए उसने उसके पति को बंधक बना रखा है । महिला ने कोतवाली के तहरीर देकर अपने पति को मुक्त कराने की मांग की है ।