थुलवासा और जरैला गांव में पहुंची विकसिल भारत संकल्प यात्रा

थुलवासा और जरैला गांव में पहुंची विकसिल भारत संकल्प यात्रा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए चल रही संकल्प यात्रा: बृजलाल

देशभर में 15 नंबवर से चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा, ग्रामीणों को दिया गया लाभ

रायबरेली-केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को अमावां ब्लॉक के थुलवासा और बघई अहलवार ग्रामसभा के जरैला में पहुंचीं। थुलवासा और बघई अहलवार ग्रामसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला महामंत्री सरोज गौतम और मंजेश सिंह रहे।


अतिथियों की तरफ से सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की संकल्पना है कि देश में 15 नवंबर 2023 से और 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है, जिसमें गांव-गांव यह यात्रा पहुंचकर लाभार्थियों को लाभान्वित कर रही है और अब तक योजनाओं से मिले लाभ के बारे में भी लाभार्थी मंच के माध्यम से अपनी जीवन में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक बता रहे हैं और उन्हें सेलिब्रेट कर रहे हैं और आने वाले जो पात्र व्यक्ति हैं उन्हें भी लाभान्वित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अन्तिम छोर तक निवास करे रहे जन सामान्य को शत प्रतिशत आच्छादित करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य हैं।


थुलवासा और बघई ग्रामसभा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी खण्ड शिक्षाधिकारी बृजलाल वर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को जोड़ना है और उन्हें लाभ पहुंचाना है। जिन ग्रामीणो को प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, स्वच्छ शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेयजल, हैण्डपम्पो की स्थापना/मरम्मत, सम्पर्क मार्ग, कन्या सुमंगला योजना उज्ज्वला योजना सहित सभी योजनाओं से आच्छादित किया गया है उन लोगो से मिलकर  योजनाओं के कैसे प्राप्त कर सकते है उसकी जानकारी भी ग्रामीणवासियों को दी जाती है।


प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंजू यादव ने ग्रामीणों को बताया कि देश व प्रदेश के प्रत्येक वर्ग, गरीब, असहाय, योजनाओं से वंचित लाभार्थियो के पीड़ा को समझते हुये बिना किसी भेदभाव के योजना से शत प्रतिशत लोगो को आच्छादित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के प्रत्येक गांव में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस मौके पर किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना और उज्जवला योजना के लाभार्थियों को कार्ड और गैस चूल्हा दिया गया। बघई अहलवार ग्रामसभा का कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय जरैला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल संकुल शिक्षक नीरज कुमार ने किया।  


इस मौके पर थुलवासा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, बघई अहलवार ग्रामसभा के प्रधान, शिव किशोर यादव, सुरेश रावत, राम बरन, इशरत जहां, शैल कुमारी, फरीदा, आयशा, ऊषा, हरिचंद्र पाण्डेय, सविता, कमल अहिरवार, सत्यभामा, कल्पना चौधरी, विश्रामा, धर्मेंद्र तिवारी, सुनील यादव, रितु चौहान, मधु पाल, सुनीता, रामेश्वरी, राजकुमारी, त्रिभुवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।