रायबरेली-किन्नर रामराज ने एक नकली किन्नर और उसके साथियों पर धमकी देने का लगाया आरोप,,,,

रायबरेली-किन्नर रामराज ने एक नकली किन्नर और उसके साथियों पर धमकी देने का लगाया आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली नगर के किन्नर समुदाय से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय किन्नर रामराज ने एक नकली किन्नर और उसके साथियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनगांव निवासी नन्हे यादव ने खुद को किन्नर बताते हुए क्षेत्र में अवैध वसूली शुरू कर दी। नन्हे यादव अपने साथ मुस्लिम समुदाय के युवकों को रखता है और उसका ड्राइवर भी मुस्लिम समुदाय का है।

9 मार्च को अरखा क्षेत्र में नन्हे यादव ने अपने साथियों के साथ रामराज को सार्वजनिक स्थान पर अपमानित किया। उन्होंने माथे पर चंदन और तिलक को लेकर मजाक उड़ाया और जान से मारने की धमकी दी। नन्हे ने कहा कि वह और उसकी टीम पूरे क्षेत्र में अवैध वसूली करेगी।
इससे पहले भी नन्हे और उसके साथियों ने रामराज की सोने की चेन छीन ली थी। 2 मार्च को पुलिस की मदद से चेन वापस मिली थी। तब आरोपियों ने वादा किया था कि वे भविष्य में क्षेत्र में अवैध वसूली नहीं करेंगे। नन्हे यादव अपने गुरु का नाम अनारकली बताता है, जबकि उनका असली नाम मकबूल अली है, जो प्रतापगढ़ के मानिकपुर के मिरगढ़वा के रहने वाले हैं। आरोपी समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं और वर्तमान सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं।