रायबरेली: दुर्गा माता मंदिर में चोरी का खुलासा, शातिर चोर और महिला गिरफ्तार

रायबरेली: दुर्गा माता मंदिर में चोरी का खुलासा, शातिर चोर और महिला गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: दुर्गा माता मंदिर में चोरी का खुलासा, शातिर चोर और महिला गिरफ्तार

जगतपुर पुलिस ने मुकुट समेत चोरी का सामान किया बरामद, दोनों आरोपियों को भेजा जेल

रायबरेली-जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया मुकुट समेत अन्य सामान बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंदिर से मुकुट समेत चोरी का सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।
जगतपुर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त और महिला को जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मंदिर में हुई चोरी के मामले में अहम सफलता मिली है।