रायबरेली: गुटखा न खिलाने के विवाद में पीड़ित पहुंचा एसपी ऑफिस, सपा विधायक ने की कठोर कार्रवाई की मांग

रायबरेली: गुटखा न खिलाने के विवाद में पीड़ित पहुंचा एसपी ऑफिस, सपा विधायक ने की कठोर कार्रवाई की मांग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। गुटखा न खिलाने को लेकर हुए विवाद में युवक की पिटाई का मामला सामने आने के बाद पीड़ित सुरजीत लोधी समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। विधायक ने पीड़ित को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
बताया जा रहा है कि गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव में गुटखा न खिलाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पीड़ित सुरजीत लोधी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया।
पीड़ित के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे सपा विधायक राहुल लोधी ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।