रायबरेली: महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल दरोगा प्रवेश तुषार पर गंभीर आरोप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रूपखेड़ा गांव में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।
मामले में पीड़िता के पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि दरोगा प्रवेश तुषार और सिपाही सत्येंद्र सिंह शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पीड़ित पक्ष का दावा है कि आरोपी पुलिसकर्मियों को दूध देता है, जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
हालांकि, पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी।

rexpress 