रायबरेली - पैदल जा रही महिला बाइक सवार से टकराई, दोनों घायल

रायबरेली - पैदल जा रही महिला बाइक सवार से टकराई, दोनों घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां , रायबरेली- थाना क्षेत्र निगोहा के अंतर्गत सुदौली मोड के पास हाईवे पर पैदल जा रही महिला एक बाइक सवार से टकरा गई। जिसमें दोनों लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला प्रीति सिंह पत्नी विवेक सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी लवल थाना निगोहा अपने गांव के पास हाईवे मार्ग पर पैदल जा रही थी। तभी लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे बाइक सवार अमित पुत्र राम अवतार उम्र 19 वर्ष निवासी मझिगवा गंगागंज रायबरेली की बाइक से वह महिला टकरा गई। जिससे बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। वहीं टक्कर लगने के बाद महिला भी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।