रायबरेली-ननिहाल से बाजार गई किशोरी के अपहरण का आरोप , पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

रायबरेली-ननिहाल से बाजार गई किशोरी के अपहरण का आरोप , पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव ननिहाल गई किशोरी का उस समय अपहरण हो गया जब वह अपनी मां के साथ बाजार गई हुई थी । पीड़िता इसमें कार्रवाई के लिए कुंडा और ऊंचाहार पुलिस के चक्कर काट रही है , पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है ।
         मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है ।ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव अपने मायके गई हुई थी  महिला का कहना है कि उसके मायके के पास में एक प्रसिद्ध बाजार लगती है  जहां पर वह अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने गई थी ।वह अपनी बेटी से थोड़ी दूर पर खरीदारी कर रही थी, सभी बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे और उसकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठा कर भाग गए ।वह उसने अपनी बेटी को अपहरण होते हुए देखा तो वह चीखी चिल्लाई ।आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बाइक सवार उसकी बेटी को लेकर फरार हो चुके थे। उसके बाद पीड़िता ने मामले की तहरीर कुंडा कोतवाली में दी। कुंडा कोतवाली पुलिस ने उसे ऊंचाहार कोतवाली भेज दिया। उसने ऊंचाहार पहुंचकर मामले की तहरीर कोतवाली में दी, किंतु ऊंचाहार पुलिस ने भी मामले को कुंडा कोतवाली बताकर टरका दिया । पीड़िता  ने अब पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है ।इसलिए उसे तत्काल बरामद किया जाए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना कुंडा कोतवाली क्षेत्र की है ।इसलिए इस प्रकरण में कार्रवाई कुंडा पुलिस करेगी।