रायबरेली- NTPC नें उमरन नाले की सफाई का कार्य किया शुरू,,,,?

रायबरेली- NTPC नें उमरन नाले की सफाई का कार्य किया शुरू,,,,?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

किसानों के खेतों में जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात,,,,,


ऊंचाहार-रायबरेली -एनटीपीसी ऊंचाहार के सीएसआर से उमरन नाले की सफाई का कार्य पूजा अर्चना के बाद सुरु करवा दिया गया है ।
रविवार की प्रातः बीजेपी विधानसभा ऊंचाहार  के मंडल संयोजक जितेंद्र सिंह व उमरन प्रधान प्रतिनिधि की अगुवाई में क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन ग्राम प्रधानों व पूर्व प्रधानों सहित क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने क्षेत्र के पटेरवा चौराहे के निकट मां आदि शक्ति की पूजन अर्चन के साथ नाले की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया गया ।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एनटीपीसी सीएसआर द्वारा हर वर्ष लगभग दस किलोमीटर की दूरी में इस नाले की सफाई का कार्य करवाया जाता है जो उमरन झील ,कलेहे झील होते हुए बकुलाही ड्रेन से मिलकर कुंडा के निकट एक मुख्य नाले के माध्यम से गंगा नदी में मिलाया गया है ।
बीजेपी के ऊंचाहार विधान सभा संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नाले की सफाई से क्षेत्र के उमरन ,मुरारमऊ ,रायपुर ,कलेहे ,भुवालपुर,मदारी पुर इक्छनिया, सरपतहा, बल्दू का पुरवा,गंगेहरा गुलालगंज,जैसे दर्जनों गांवों के किसानों के खेतों में जलभराव की समस्या हो जाती थी ,इस नाले की सफाई से सभी किसानों की समस्या से निजात मिल सकेगा।
इस मौके पर,उमरन प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह (रिंकू)मदारीपुर ग्राम प्रधान मनीष सिंह, सरायसहिजन ग्राम प्रधान शिवकुमार, मुरारमऊ के प्रधान ,मुरार मऊ के पूर्व प्रधान झल्लू ,शिवबरन मिश्र  सहित क्षेत्र के तमाम प्रधान ,पूर्व प्रधान तथा संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।