ऊंचाहार:विरान स्थान पर निबंधन कार्यालय के जाने के विरुद्ध मुखर हुए अधिवक्ता

ऊंचाहार:विरान स्थान पर निबंधन कार्यालय के जाने के विरुद्ध मुखर हुए अधिवक्ता

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी

- महानिरीक्षक निबंधन को लिखा खत 

ऊंचाहार , रायबरेली । तहसील परिसर से हटकर दूर वीरान स्थान पर निबंधन कार्यालय ले जाने के विरुद्ध अधिवक्ता लंब बंद हुए हैं कई व्यावहारिक मामलों का जिक्र करते हुए तहसीलदार संगठन ने महान निरीक्षक निबंध को पत्र लिखा है
       अधिवक्ताओं का कहना है कि सन 2013 से ऊंचाहार तहसील परिसर में निबंधन कार्यालय चल रहा है । इस बीच ऊंचाहार मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर निबंधन कार्यालय को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव हुआ है। इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ताओं ने इस निर्णय का विरोध करते हुए महानिदेशक निबंध को एक पत्र लिखा है ।अधिवक्ताओं का कहना है कि व्यावहारिक रूप से यह कतई उचित नहीं है,जबकि ऊंचाहार तहसील भवन में कोषागार समेत कई भवन खाली पड़े हुए हैं ,जहां पर निबंध का कार्य हो सकता है। इसे दूर ले जाने से न सिर्फ किसानों को परेशानी होगी , अपितु अधिवक्ताओं और अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं वीरान स्थान होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से भी यह उचित नहीं है। महानिरीक्षक निबंध को भेजे गए पत्र में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम जीत सिंह , महासचिव राजेंद्र कुमार शुक्ल , वरिष्ठ अधिवक्ता सी के शुक्ल , दिनेश चंद्र त्रिपाठी , रज्जन मिश्र , धर्मेश पाठक , चंद्र मणि त्रिपाठी , अजय कुमार शुक्ल आदि ने हस्ताक्षर किए है।