रायबरेली:मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने लंबित मानदेय वा ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली:मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने लंबित मानदेय वा ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार/रायबरेली:विकासखंड में मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को अपने लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ सुनील कुमार सिंह और अन्य उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का मानदेय पिछले आठ माह से रुका हुआ है। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि पिछले आठ माह से मानदेय न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से उनकी पिछली दीपावली और आगामी होली का त्योहार भी प्रभावित हुआ है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर वा तकनीकी सहायक जैसे जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। कर्मचारियों ने इस स्थिति को संविधान के अनुच्छेद-21 (जीवन का अधिकार) का उल्लंघन बताया है।उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 10 से 15 मार्च तक जनप्रतिनिधियों को समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और 16 मार्च को मुख्यमंत्री के 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी बात रखी जाएगी।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे पूर्णतः कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इस दौरान एपीओ आकांक्षा त्रिपाठी, सलाउद्दीन, राजकिशोर तिवारी, विजय, शिव प्रसाद और अर्जुन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मनरेगा कर्मचारी महासंघ का ज्ञापन प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आला अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।