रायबरेली-सुहागिनों ने उपवास रखकर की वट वृक्ष की पूजा अर्चना, पति के दीर्घायु होने की कामना

रायबरेली-सुहागिनों ने उपवास रखकर की वट वृक्ष की पूजा अर्चना, पति के दीर्घायु होने की कामना

-:विज्ञापन:-


        रिपोर्ट-सागर तिवारी

 

ऊंचाहार-रायबरेली-पति के दीर्घायु व सलामती की कामना करते हुए गुरुवार को महिलाओं ने श्रद्धा के साथ वट सावित्री पूजा की। महिलाएं सोलह शृंगार कर बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हुई और वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेटकर पति की दीर्घायु की कामना की। साथ ही पेड़ की जड़ में खीरा, खरबुजा, पकवान अर्पित करते हुए पूजा की और सुख समृद्धि मांगी।
 वट सावित्री पूजा को लेकर नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह देखने को मिला। सभी वट वृक्षों के पास पूजा करने वाली महिलाओं की भारी भीड़ लगी रही हुई। नगर के फड़ , इच्छनी का पुरवा, खत्री टोला , महादेवन , बस स्टेशन आदि मुहल्लों में वट वृक्ष के नीचे महिलाएं पूजा करते हुए दिखी। सुबह से ही महिलाएं पूजा करने को लेकर उत्साहित थी। वट सावित्री के पूजन के साथ-साथ यमराज का भी पूजन की गई। पूजन के बाद महिलाओं ने दान किया। ।

 *घरों में जाकर पति से लिया आशीर्वाद, लगाया तिलक* 

बरगद के पेड़ की पूजा के बाद व्रत की महिलाओं ने सावित्री व सत्यवान की कहानी एक दूसरे को सुनाकर पति को जीवित कराने का वृतांत सुनाया। इसके बाद सामूहिक रूप से भजन कीर्तन की इसके बाद घरों में पहुंचकर पहले पति को तिलक लगाया। इसके बाद पंखा डोलाया और प्रसाद खिलाकर पति से आशिर्वाद मांगा। पतियों ने भी खुशी-खुशी अपनी पत्नियों को सौभाग्यवती का आशिर्वाद दिया। वट पूजा काे लेकर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए थे। 

 *नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पर्व की दिखी धमक* 

क्षेत्र  के उमरन , बाबूगंज , जमुनापुर , अरखा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गांवों से लेकर  मुख्यालय में सुबह से ही वट की पूजा करने के लिए महिलाएं जुटने लगी थी।