रायबरेली-पूर्व प्रधान ने ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को दी कंबल की राहत,,,,

रायबरेली-पूर्व प्रधान ने ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को दी कंबल की राहत,,,,

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी


- पत्रकारों का भी हुआ सम्मान

ऊंचाहार-रायबरेली । ठंड से ठिठुर रहे गांव के लोगों की मदद के लिए पूर्व प्रधान ने  इमदाद का हाथ बढ़ाया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आशीष तिवारी नें सिकरत किया उन्होंने गांव के सैकड़ो लोगों को कंबल वितरण किया और साथ में क्षेत्र के पत्रकारों को अंग वस्त्र प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया।
       यह आयोजन क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में संपन्न हुआ ।गांव के पूर्व प्रधान विदुर तिवारी ने गांव के असहाय व गरीब लोगों के सैकड़ो परिवारों को बुलाकर उन्हें ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के गरीब लोगों की मदद के लिए वह हमेशा खड़े हैं। गांव का कोई भी व्यक्ति किसी अभाव से पीड़ित न रहे, इसके लिए वह हमेशा प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने क्षेत्र के पत्रकारों को भी अंग वस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी आम लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए सुदूर क्षेत्रों में भ्रमण करते रहते हैं। भीषण ठंड में उनका यह भी कार्य बड़ा दुश्वारियां से भरा है ।ऐसे मौके पर उनका भी सम्मान करना न सिर्फ अहम है, बल्कि स्वयं के लिए भी गौरवपूर्ण है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि वर्मा, लवकुश वर्मा, सागर तिवारी ,इसराइल, सचिन चौरसिया ,अजीत सिंह ,जितेंद्र यादव ,सूरज शुक्ला, अवनीश तिवारी आदि मौजूद थे।