रायबरेली-मानकों को दरकिनार कर कराया जा रहा आरसीसी सड़क का निर्माण,,,,,?

रायबरेली-मानकों को दरकिनार कर कराया जा रहा आरसीसी सड़क का निर्माण,,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली-पीडब्ल्यूडी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा मानकों को दरकिनार कर आरआरसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मानकविहीन सड़क पर विभाग के आला अधिकारियों की नज़र नहीं पहुंची।
 ऊंचाहार एनटीपीसी गेट नम्बर दो से आईटीआई मण्डप रोड पर एनटीपीसी गेट नम्बर दो के निकट मण्डप रोड से ज्वाला देवी मन्दिर के गन्दा नाला पुल तक पीडब्ल्यूडी द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें मानक के विपरीत ऊंचाई की माप से गिट्टी गुटाई के साथ मानक विहीन आरसीसी सड़क का निर्माण करके लाखों का घोटाला किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बावत विभाग के अधिकारी से सम्पर्क किया गया लेकिन उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो सका।