रायबरेली-सगे भाई व भतीजियों को कुल्हाड़ी व डंडे से मारकर किया लहूलुहान,,,,?

रायबरेली-सगे भाई व भतीजियों को कुल्हाड़ी व डंडे से मारकर किया लहूलुहान,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-शराब के नशे में गाली गलौज करने का विरोध करने पर दबंग ने सगे भाई व भतीजियों को कुल्हाड़ी व डंडे से मारकर लहूलुहान कर दिया गया, एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगेहरा गुलालगंज का है, जहां गाँव निवासी प्रेम कुमार शुक्रवार की शाम घर पर बैठा हुआ था तभी उनका बड़ा भाई शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा, जब प्रेम कुमार ने इस बात पर विरोध जाहिर किया तो आरोप है कि उसने डंडे व कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया और बीच बचाव करने आई बेटी नीलम व काजल को भी मारपीट कर घायल कर दिया, जानकारी होने पर ग्राम प्रधान अजय कुमार ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल तीन लोग सीएचसी आये थे जिनका उपचार किया गया है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।