रायबरेली-ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में दबंग भूमाफियों नें बेंच डाली सरकारी भूमि आखिर क्यों नही हो रहे इनपर कार्यवाई,,,,,,?

रायबरेली-ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में दबंग भूमाफियों नें बेंच डाली सरकारी भूमि आखिर क्यों नही हो रहे इनपर कार्यवाई,,,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार- रायबरेली-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एंटी भू–माफिया सेल  यहां भू–माफियाओं के आगे फेल होता जा रहा है। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में दबंग भूमाफियों के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है। भू–माफिया ऊसर, बंजर भूमि समेत चकरोड और राज्य सरकार के नाम दर्ज भूमि भी अब सुरक्षित नहीं है।
    ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में भू माफिया इस कदर सक्रिय हैं कि  
        कन्दरावां ग्राम सभा स्थित भूमि गाटा संख्या 1539/ रकबा 0.1520 हेक्टेयर में से 0.16 हेक्टेयर भूमि  राज्य सरकार के नाम दर्ज अभिलेख होने बावजूद कस्बा निवासी दबंग भू– माफियाओं ने हरिजन युवक के नाम बैनामा करवाकर राज्य सरकार की भूमि का सौदा कर दिया। बीते वर्ष मामला मीडिया
=

 की सुर्खियों में छाया तो हल्का लेखपाल हनुमंत प्रसाद ने आईजीआरएस पर अधिकारियों को गुमराह करने वाली अपनी रिपोर्ट आख्या में  बताया कि राज्य सरकार के नाम दर्ज भूमि मौके पर खाली है और विक्रय की गई भूमि क्रेता की संक्रमणीय भूमि है। विक्रय की स्थल की लेखपाल ने दुरुस्त बताया है।
इधर ऊंचाहत देहात ग्राम सभा के मास्टरगंज स्थित भूमि गाटा संख्या 4616,4612,4618,4619,4608 ग्राम सभा की भूमि है जिसपर भूमाफिया प्लॉटिंग करके बेंच रहे हैं। सभी मामलों में एसडीएम ने कार्यवाही करने की बात कर रहे हैं। लेकिन बीतते समय के साथ कोई भी कार्यवाही न होने से दबंगों के हौसलों पर चार चांद लग रहा है