रायबरेली-ससुराल गये युवक को मामूली कहासुनी में दबंगों ने मारपीट कर किया घायल,,,,,

रायबरेली-ससुराल गये युवक को मामूली कहासुनी में दबंगों ने मारपीट कर किया घायल,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी




 ऊंचाहार-रायबरेली-दीपावली के दिन ससुराल गये युवक को मामूली कहासुनी में दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
बाबा का नदौरा निवासी नीरज कुमार यादव रविवार की रात कार से अपनी ससुराल दीपावली का त्योहार मनाने किरवाहार मजरे सांवापुर नेवादा गाँव गया हुआ था, जहां गाँव के ही कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई आरोप है कि कुछ लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि नीरज की तहरीर पर राजेश, संदीप, पंकज व रिंकू के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।