दुष्कर्म के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा
ईटावा जिले के जसवंतनगर में दुष्कर्म के मामले में आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के साथ ही पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लग गई थी। मुखबिर की सूचना पर कचौरा बाईपास पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रितिक व ऋषि निवासी मलाजनी गांव थाना जसवंतनगर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, थाने पर लाकर दोनों से पूछताछ की गई। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

rexpress 