रायबरेली:तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मारी जोरदार टक्कर एक घायल,,,,

रायबरेली:तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मारी जोरदार टक्कर एक घायल,,,,

-:विज्ञापन:-


  रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली:कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पट्टी रहस कैथल से ऊंचाहार आ रहे एक युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पट्टी रस कैथल निवासी 29 वर्षीय रंजीत पुत्र मुन्नालाल अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बाईपास स्थित ननकू पुरवा गौशाला के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित चार पहिया बुलोरो गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल रंजीत को संभाला। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर वान्या मिश्रा ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।