सिंह द्वार पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

सिंह द्वार पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। अपने किसी  निजी कार्यक्रम में शामिल होने  लखनऊ से रायबरेली जा रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बछरावां मंडल  अध्यक्ष शिवम मिश्रा की अगुवाई में जनपद की सीमा एवं क्षेत्र के सिंहद्वार पर स्थित प्रसिद्ध पीपलेश्वर चुरूवा हनुमान मंदिर पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने पवन पुत्र महाबली हनुमान की चौखट पर माथा टेककर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रायबरेली निखिल पांडे, लकी शुक्ला, पुंडरीक त्रिवेदी सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।