विमल कुमार ने UPSC में लहराया परचम, ऑल इंडिया 107वीं रैंक की हासिल

विमल कुमार ने UPSC में लहराया परचम, ऑल इंडिया 107वीं रैंक की हासिल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल परिणाम में जनपद के खींरो ब्लॉक के चांदेमऊ गांव निवासी विमल कुमार ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 107वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि विमल कुमार की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विमल कुमार की कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जिले को गर्व है।