रायबरेली-पति का है परस्त्री से संबंध , पत्नी और बच्चों की करता है पिटाई

रायबरेली-पति का है परस्त्री से संबंध , पत्नी और बच्चों की करता है पिटाई

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली - एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है । उसका कहना है कि उसके पति के संबंध दूसरी औरत से है , जिसके कारण वह अपनी पत्नी और बच्चों को तरह तरह से प्रताड़ित करता है । पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में  की है ।
     मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सावापुर नेवादा का है । गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसके पति का एक औरत से संबंध है । जिसके कारण वह उसके साथ मारपीट करता है । दो दिन पूर्व उसके तीन  बच्चे निमंत्रण में जा रहे थे तो दूसरे लोगों को भेजकर उनके साथ भी मारपीट करवाई है । महिला का आरोप है कि वह महिला भी फोन पर उसे धमकाती है । पीड़िता का कहना है कि वह काफी परेशान हो चुकी है । जिसके बाद कोतवाली मदद के लिए आई है । उसने पूरे मामले की लिखित तहरीर कोतवाली में दी है । कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामले में उभय पक्षों को बुलाया गया है । बातचीत द्वारा विवाद का समाधान किया जाएगा ।