रायबरेली: पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर में लगी आग, मचा हड़कंप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बांदा-टांडा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। डंपर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। पेट्रोल पंप पर डंपर में आग लगने की घटना से आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल रहा।
फिलहाल, आग लगने के कारणों को शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

rexpress 