रायबरेली-सीएचसी में पैदा हो रही बीमारी , स्वच्छता बना मजाक,,,

रायबरेली-सीएचसी में पैदा हो रही बीमारी , स्वच्छता बना मजाक,,,

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर  तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- स्वच्छता अभियान का खुले आम मखौल उड़ाया जा रहा है। सीएचसी परिसर में लगा कूड़े कचरे अम्बार से संक्रमण फैलने की आशंका है। अधीक्षक बेपरवाह हैं। 
       नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी परिसर में आए दिन कूड़ा कचरा जमा रहता है। सोमवार को सीएचसी अधीक्षक कक्ष के बगल में लगे चैनल गेट के सामने पीछे की ओर कचरे का ढेर लगा रहा। ऊंचाहार क्षेत्र की यह प्रमुख सीएचसी है। इसके साथ ही लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण मार्ग दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसके चलते यहां मरीजों और उनके तीमारदारों की संख्या अधिक होती है। गन्दगी भरे वातावरण से मरीज उनके तीमारदारों गन्दगी से संक्रमण फैलने का खतरा अधिक हो गया। बड़ी बात यह है कि इसी रास्ते से सीएचसी अधीक्षक समेत अन्य डॉक्टर और कर्मचारी आते जाते रहते हैं।  फिर भी किसी की नजर नहीं पहुंची। 
पूरे मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ला से पर वार्ता कर जानकारी का प्रयास किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।