Raibareli-नौ दिसंबर से शुरू होगा एडवोकेट कप 2023

Raibareli-नौ दिसंबर से शुरू होगा एडवोकेट कप 2023
Raibareli-नौ दिसंबर से शुरू होगा एडवोकेट कप 2023

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- एडवोकेट कम 2023 का शुभारंभ नौ दिसंबर से होगा। रायबरेली क्लब में हुई बैसवारा क्लब सिविल कोर्ट की में उक्त निर्णय लिया गया। देवेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर लम्बी चर्चा हुई। साथ ही आयोजन को लेकर सदस्यों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
बुधवार को बैसवारा क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एडवोकेट कप 2023 का आयोजन  नौ दिसंबर से कराने का निर्णय लिया गया। क्लब के सचिव सुनील सिंह भदौरिया एडवोकेट ने बताया कि सभी सदस्यों ने पूर्व की भांति ही आयोजन करने का सुझाव दिया तथा निर्णय लिया कि क्रिकेट, बैंडमिंटन, शतरंज, रंगोली, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने राय रखी कि वरिष्ठ अधिवक्ता अपने जूनियर अधिवक्ताओं को प्रतियोगिता के आयोजन एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहिक करें। एडवोकेट कप 2023 के आयोजन हेतु बैठक में कई समितियों का भी गठन किया गया जो आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगी। क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमों को प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए विषय तय करने के लिए सबसे सुझाव मांगे गए हैं। ये सुझाव पांच दिसंब तक अधिवक्ताओं को देने हैं। बैठक में स. बलजीत सिंह मोगा, शिवशंभूरतन बाजपेई, प्रमोद विहारी श्रीवास्तव, शारदा सिंह, अवधेश कुमार शर्मा, उमाकांत तिवारी, आदर्श सिंह, धनेश सिंह, दिनेश सिंह राठौर,  आनन्द गुप्ता, अरूण सिंह, जगत बहादुर सिंह, नर्वदा प्रसाद सोनकर, सुनील कुमार मेजर, विजय बहादुर सिंह, अकबर अली, आशुतोष श्रीवास्तव, राजेश यादव, जीतेंद्र सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, सुनील प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे