रायबरेली - इवेंट पर गई पीआरवी डायल 112 पर हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली - इवेंट पर गई पीआरवी डायल 112 पर हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

रायबरेली- दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सुबह डायल 112 पीआरवी गाड़ी संख्या 5948 पर सूचना प्राप्त हुई की थाना भदोखर क्षेत्र के अंतर्गत कुचरिया ग्राम सभा में दो पक्षों में ईट व पत्थर चल रहे हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल पीआरवी मौके पर पहुंची, तो दो पक्षों शिवपूजन सिंह उर्फ बच्चा सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह व चंद्रभान सिंह पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर सिंह निवासीगण कुचरिया के मध्य ईंट पत्थर चल रहे थे। दोनों पक्ष आक्रामक और उग्र रूप से एक दूसरे पर हमलावर थे। पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी अब्दुल्ला फारूक, आरक्षी कीर्ति कुमार और होमगार्ड अशर्फी लाल एवं थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया गया। किंतु दोनों पक्ष अधिक उग्र होकर पुलिस  कर्मियों पर हमलावर हो गए। जिसमें आरक्षी कीर्ति कुमार के आँख के ऊपरी भाग पर गहरी और गंभीर चोट आई है। घायल आरक्षी कीर्ति कुमार को उपचार हेतु तत्काल एम्स रायबरेली भेजा गया। जहां पर उक्त आरक्षी का इलाज चल रहा है। मुख्य आरक्षी  अब्दुल्ला फारुख से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोखर पर मुकदमा अपराध संख्या 564/2025 धारा 121(2)/109(2) बीएनएस बनाम शिवपूजन व चंद्रभान उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त शिवपूजन उर्फ बच्चा सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह एवं चंद्रभान सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासीगण कुचरिया थाना भदोखर जनपद रायबरेली को ग्राम कुचरिया से नियमानुसार गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सुरेश यादव, मुख्य आरक्षी राज बहादुर, आरक्षी विनीत भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।