रायबरेली - उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए क्षेत्र के किसान को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

रायबरेली - उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए क्षेत्र के किसान को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट: ऋषि मिश्रा 
मो०नं०:-9935593647

बछरावां ,रायबरेली- विकास क्षेत्र के ग्राम राजामऊ निवासी किसान सत्य प्रकाश मिश्रा को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान एवं कृषि जागरण के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत श्री मिश्र को देशी बीजों के संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय कृषि विशेषज्ञों एवं अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषकों की उपस्थिति में कृषि जागरण एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा ने फार्मर ऑफ द ईयर के राष्ट्रीय अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय लोगों के द्वारा उन्हें बधाई देने का ताता लगा हुआ है, लोग उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं। विदित हो कि श्री मिश्रा कृषि विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं पाठशालाओं का आयोजन करा कर क्षेत्र के कृषकों को उन्नति खेती एवं दलहनी फसलों की खेती कर अत्यधिक लाभ प्राप्त करने के विषय में भी निरंतर जागरुक करते हैं।