ऊंचाहार:रंग लगाने के बहाने घर में घुसकर महिला से की अश्लीलता वा जान से मारने की धमकी का आरोप

ऊंचाहार:रंग लगाने के बहाने घर में घुसकर महिला से की अश्लीलता वा जान से मारने की धमकी का आरोप

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी


​ऊंचाहार, रायबरेली।होली के पावन पर्व के दौरान क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ रंगों की आड़ में एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। थाना ऊंचाहार के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, घटना बीते बुधवार दोपहर करीब 02:30 बजे की है। जब वह अपने घर पर अकेली थी, तभी गांव के दो युवक रंग लगाने के बहाने जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों युवकों ने पीड़िता को पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। दबंगों ने पुलिस का खौफ न होने की बात कहते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने चुनौती देते हुए कहा कि वह कहीं भी शिकायत कर ले, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
खौफजदा पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।