Raibareli-विद्यालयों की बेहतरी में सहयोग करें अधिकारी, करें निरीक्षण: एसडीएम

Raibareli-विद्यालयों की बेहतरी में सहयोग करें अधिकारी, करें निरीक्षण: एसडीएम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


एम0डी0एम0 टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह 5-5 विद्यालयों का निरीक्षण करने का दिया गया लक्ष्य


रायबरेली-परिषदीय विद्यालयों की बेहतरी के लिए तहसील और ब्लॉक के अन्य विभागों के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करना चाहिए ताकि विद्यालय की स्थिति बेहतर हो सकें। उक्त बात बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर ने एम0डी0एम0 टास्क फोर्स की बैठक के दौरान कहीं। तहसील सदर के अन्तर्गत आने वाले विकास क्षेत्रों राही, अमावां, सतांव व हरचन्दपुर की एम0डी0एम0 टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ने की। 

बैठक में खण्ड विकास अधिकारी राही, अमावां, सतांव व हरचन्दपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी, राही, अमावां, सतांव, हरचन्दपुर व नगर क्षेत्र, प्रभारी चिकित्साधिकारी, राही, अमावां, सतांव, हरचन्दपुर व नगर क्षेत्र, नायब तहसीलदार, राही, अमावां, सतांव, हरचन्दपुर व नगर क्षेत्र, आपूर्ति निरीक्षक राही, अमावां, सतांव, हरचन्दपुर व नगर क्षेत्र,  सहायक विकास अधिकारी, राही, अमावां, सतांव, हरचन्दपुर व नगर क्षेत्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी, राही, अमावां, सतांव, हरचन्दपुर व नगर क्षेत्र द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

बैठक के दौरान एम0डी0एम0 टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह 5-5 विद्यालयों का निरीक्षण करने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में विद्यालयों में मीनू अनुसार गुणवत्ता पूर्ण एम0डी0एम0 बनने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ करने व विद्यालय का वातावरण शुद्ध व स्वच्छ रखे जाने हेतु रणनीति पर विशेष बल दिया गया।