रायबरेली - राज्यमंत्री ने अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायबरेली - राज्यमंत्री ने अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

बछरावां, रायबरेली- उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्त विकास निगम लखनऊ एवं राज्य मंत्री श्री विश्वनाथ ने मंगलवार को लखनऊ से प्रयागराज जाते समय विकास क्षेत्र के अंतर्गत कन्नावा गांव में बीते दिनों बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की खंडित प्रतिमा के स्थान पर लगी नई प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर छोटेलाल पाहुन, सर्वेश अम्बेडकर, रामेश्वर राही, विजय कुमार (बबलू), राजेश कुमार, रोहित कुमार, संजीव कुमार गौतम, धर्मराज, मनोज कुमार, धर्मवीर पूर्व प्रधान, रामू, जयकिशुन, प्रमोद कुमार, आदर्श कुमार आदि क्षेत्रवासी व ग्रामीण मौजूद रहे।