रायबरेली - कांग्रेसियों ने वंदे मातरम गाकर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

रायबरेली - कांग्रेसियों ने वंदे मातरम गाकर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- कस्बे के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में  रविवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ वंदे मातरम गाकर मनाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी, जिला सचिव जुबेर अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, नीरज अवस्थी, शिवकुमार, ब्लॉक महामंत्री तनवीर आकिब, रामप्यारे कुरील, ब्लॉक सचिव कुसुम, कार्यालय प्रभारी मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र बाजपेई, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, रामलखन यादव, राजेंद्र पाल, सिद्धनाथ, नरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, राज कपूर, लक्ष्मी, जान मोहम्मद, रामकुमार, वासुदेव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।