रायबरेली-चौड़ीकरण को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जामकर किया विरोध प्रदर्शन

रायबरेली-चौड़ीकरण को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जामकर किया विरोध प्रदर्शन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। स्टेट हाईवे बांदा बहराइच चौड़ीकरण को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जामकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के समझाने पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपने के बाद जाम खुला। शुक्रवार को भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण भवानीगढ़ चौराहे पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने 5 मिनट के लिए स्टेट हाईवे को जामकर दिया, इसकी जानकारी जैसे ही पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह व भाजपा के मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी को मिली, तो मौके पर पहुंचकर उन लोगों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बातचीत की जाएगी। तब आक्रोशित ग्रामीण माने और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह को सौंप कर जल्द मार्ग के चौड़ीकरण कराये जाने की मांग की है। आक्रोशित ग्रामीण प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, दिलीप सिंह, पिंटू, नूर आलम, राजेश, सुनील कुमार, चंद्रिका प्रकाश पांडेय, उत्कर्ष, सत्यम, अशोक कुमार पांडेय, शिवकुमार , रामसुख, रणविजय सिंह , शशी सिंह भदौरिया सैकड़ो लोगों का कहना है कि बाराबंकी के कुंभी बॉर्डर से लेकर बछरावां तक 19 किलोमीटर मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। अब तक एक वर्ष में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है व 500 से अधिक लोगों के हाथ पैर टूट चुके हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द इस मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि यह हाईवे कार्य योजना में प्रस्तावित है बजट आने पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पता चला था कि आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया है, वहां पर पहुंचे उन लोगों से बातचीत कर उनका ज्ञापन लिया गया है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसको लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर बात की जायेगी।