रायबरेली-पत्नी व बेटी से मिलने आए पति पर पत्नी के भाइयों ने किया जानलेवा हमला, घायल

रायबरेली-पत्नी व बेटी से मिलने आए पति पर पत्नी के भाइयों ने किया जानलेवा हमला, घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


भदोखर- रायबरेली। पत्नी व बेटी से मिलने आए पति पर पत्नी के भाइयों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, हमले में पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे मे गगन चौरसिया पुत्र संतलाल चौरसिया निवासी दिल्ली की शादी मुंशीगंज में मोहिनी पुत्री स्वर्गीय बुद्धि लाल से 1 वर्ष पहले हुई थी। जिसके एक तीन माह की छोटी बच्ची है। शुक्रवार शाम गगन चौरसिया पत्नी व बेटी से मिलने ससुराल आया था। किसी बात से नाराज पत्नी के भाइयों मनीष, पंकज व नीरज के द्वारा उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके 19 टांके लगे हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।