रायबरेली-प्रधान संघ अध्यक्ष द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

रायबरेली-प्रधान संघ अध्यक्ष द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

-:विज्ञापन:-




5 ग्राम सभा के होरियारों ने होली गीतों के गायन से मचाया धमाल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण नारायण चौधरी द्वारा ग्राम सभा बिशुनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र से आए ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सभ्रांत नागरिकों तथा सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर बधाई दी गई। इस मौके पर ग्राम सभा बिशुनपुर, बछरावां, लोधौरा, महेरी व हसनगंज की फगुआ टीमों द्वारा ढोलक मंजीरे तथा करताल की ध्वनि पर फगुआ गीतों को प्रस्तुत किया गया। विलुप्त हो रही लोक संस्कृति का अनूठा संगम इस होली मिलन समारोह में देखने को मिला। इस मौके पर आए क्षेत्र के शिक्षाविद तथा कवि भगवान कुमार अवस्थी ने कहा कि आज पाश्चात्य सभ्यता जहां हमारी सनातन संस्कृति को विलुप्त करने का प्रयास कर रही है, वहीं इस तरह के कार्यक्रम हमें अपनी पुरानी संस्कृति और लोक गायन विधा से जोड़ने का सफल प्रयास करते हैं। शिक्षा जगत से जुड़े तथा प्रतिष्ठित व्यवसाई राम हर्ष वर्मा ने कहा की होली का त्यौहार जहां आपसी बैर भाव भूलाकर दिलों को जोड़ने का कार्य करते हैं। वहीं इसका अपना वैज्ञानिक महत्व भी है, मौसम परिवर्तन के समय रोग संवाहक बैक्टीरिया जो वातावरण में मौजूद रहते हैं, होली की आग जलाकर उन्हें समाप्त करने का प्रयास हमारे बुजुर्गों के द्वारा किया गया था। यही नहीं पारायुक्त रंग व गुलाल वातावरण में उड़ा कर हवा में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट करने का प्रयास होता था, इतना ही नहीं हमारे बुजुर्गों ने एक नियम बनाया था की होली की पूर्व संध्या पर पूरे शरीर में उबटन लगाकर शरीर को स्वच्छ किया जाए और उस उबटन को होली की आग में ही डाल दिया जाए। कुल मिलाकर यह होली का त्यौहार जहां सामाजिक एकता को बनाए रखने का प्रयास है, वहीं इसका अपना वैज्ञानिक महत्व भी है। उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण नारायण चौधरी ने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि बीते एक वर्ष के दौरान अगर किसी व्यक्ति का किसी दूसरे व्यक्ति से अंतर विरोध भी हो गया हो तो इस होली के मौके पर उसे भुला दिया जाए। कार्यक्रम के इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।