ऊंचाहार:घर की दीवार की तरफ जबरन दरवाजा खोलने का विरोध करने पर महिला को मिली जान से मारने की धमकी,,,,,

ऊंचाहार:घर की दीवार की तरफ जबरन दरवाजा खोलने का विरोध करने पर महिला को मिली जान से मारने की धमकी,,,,,

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार/रायबरेली:तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दीवार विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। गांव की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर की दीवार की तरफ जबरन दरवाजा खोलने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भवानी दीनपुर हवलदार का पुरवा (पोस्ट- गंगेहरा गुलालगंज) की निवासी सुशीला पत्नी राम लखन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके गांव का ही एक व्यक्ति उनके घर की तरफ जबरन दरवाजा खोल रहा है। पीड़िता का कहना है कि उस तरफ पहले कभी कोई दरवाजा नहीं था, लेकिन विपक्षी अब अवैध रूप से वहां निर्माण कर रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है।
सुशीला का आरोप है कि जब उन्होंने और उनकी जवान बेटियों ने इस गलत निर्माण का विरोध किया, तो विपक्षी ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि विपक्षी ने उन्हें और उनकी बेटियों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और घर में घुसकर मारने-पीटने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से महिला का परिवार काफी डरा हुआ है। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिल सके।