होली विवाद के घायलों से मिले अभिषेक ठाकुर, हर संभव मदद का दिया भरोसा

होली विवाद के घायलों से मिले अभिषेक ठाकुर, हर संभव मदद का दिया भरोसा

-:विज्ञापन:-




घायलों से अभिषेक ठाकुर की मुलाकात के पश्चात क्षेत्रीय राजनीति के महारथियों पर उठ रहे हैं सवाल



क्षेत्रीय लोगों का कहना कि आखिर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्यों नहीं जानना मुनासिब समझा घायलों का हाल चाल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बीते 5 मार्च 2026 दिन गुरुवार को कस्बे के सब्जी मंडी में होली खेलने के दौरान हुए विवाद में गैर समुदाय के लोगो के द्वारा किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दो युवक संतोष कुमार और मोनू से बीते सोमवार की देर रात करणी सेना मकराना के पदाधिकारी अभिषेक ठाकुर ने बजरंग दल संयोजक राजू रावत के साथ उन दोनों घायलों के आवास पर जाकर उनका हाल- चाल जानते हुए उनसे मुलाकात की। इस दौरान अभिषेक ठाकुर ने घायलो व उनके परिजनों को यह आश्वासन दिया है कि उनका संगठन व उनकी पूरी टीम आपकी आर्थिक एवं हर प्रकार की मदद करेंगी और उनसे जो कुछ भी संभव हो पाएगा वह उनके लिए करने को तैयार होंगे। इस मौके पर उक्त संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। अभिषेक ठाकुर के द्वारा घायलों से की गई इस मुलाकात के पश्चात क्षेत्र में यह बात चर्चा का विषय बन गई है कि छोटे-छोटे मामलों में हस्ताक्षेप कर उन्हें निपटाने में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जो अपने आप को सक्षम व महारथी समझते हैं, आखिर उन्होंने इस घटना के पश्चात अभी तक पीड़ित परिवारों का हाल चाल जानना क्यों मुनासिब नहीं समझा, जो की चर्चा का विषय बना हुआ है, और दबी जुबान से क्षेत्रीय लोग यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कहीं पीड़ितों से मुलाकात करने के पश्चात उक्त नेताओं के वोट बैंक पर खतरा न उत्पन्न न हो जाए, इसलिए वह सभी अपने स्वार्थ को ध्यान में रखते हुए पीड़ित परिवारों से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। जो कि एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है?