रायबरेली-होली मिलन समारोह में सेवानिवृत्ति शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

रायबरेली-होली मिलन समारोह में सेवानिवृत्ति शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी होली की पावन बेला पर होली मिलन समारोह व सेवानिवृत्ति शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी के द्वारा कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्ति शिक्षकों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं व माल्यार्पण व अंग वस्त्र अर्पित करके सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बछरावां विधानसभा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला अपनी धर्मपत्नी सेवानिवृत्ति शिक्षिका शांति अकेला के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा की शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्ति नहीं होता है, हमेशा समाज को सत मार्ग की राह दिखाता है। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक बैद्यनाथ प्रसाद ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर है गुरु ही हमें सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वही इस कार्यक्रम का कुशल संचालन व निर्देशन प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बुद्धि प्रकाश अवस्थी के द्वारा किया गया। प्रतिवर्ष नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के सेवानिवृत्ति गुरुजनों को सम्मानित किया जाता है उसी के क्रम में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां इंद्रा देवी, बालकृष्ण चौधरी अध्यक्ष सेवानिवृत्ति शिक्षक संघ बछरावां, उमाशंकर अवस्थी मंत्री, लक्ष्मीनारायण चौधरी, संतराम चौधरी, बेचन लाल मिश्रा, महेन्द्र कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्रा, जियालाल, रामसेवक, रामखेलावन यादव, गिरिजा शंकर वर्मा, रामशरण शुक्ल, परमानन्द, शशिभूषण शुक्ल, श्रवण चौधरी, गोकरन शुक्ल, रामप्रकाश मिश्र, जगदीश वर्मा, चम्पा देवी, सावित्री देवी, शांती देवी, श्यामा, आशा, ऊषा बाजपेई, माता प्रसाद वर्मा, जयद्रथ वर्मा, कमलेश दीक्षित, रामसुमिरन वर्मा, वीर प्रकाश मिश्र, रामफल यादव, वृजमोहन चौधरी सहित बछरावां विकासखंड के लगभग सैकड़ो की संख्या में सेवानिवृत्ति गुरुजन मौजूद रहे।