रायबरेली-कोर्ट से जमानत मिलने पर आरोपी ने मूंछों पर दिया ताव, बनवाई रील्स

रायबरेली-कोर्ट से जमानत मिलने पर आरोपी ने मूंछों पर दिया ताव, बनवाई रील्स

-:विज्ञापन:-





जमानत के पश्चात आरोपी का हुआ भव्य स्वागत, जमकर फोड़े गए पटाखे, वीडियो वायरल


स्वागत के दौरान देखो देखो कौन आया, शेर आया शेर आया के लगे नारे

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बीते 6 मार्च 2026 को क्षेत्र के युवा भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी को एक युवक सलाउद्दीन मंसूरी के द्वारा अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से लाइव वीडियो के माध्यम से अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके पश्चात हरिओम चतुर्वेदी के द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर दी गई और उक्त संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर रायबरेली पुलिस की एसओजी एवं सर्विलांस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त सलाउद्दीन को लखनऊ जनपद के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के मुंशी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर स्थानीय थाने लाया गया, जहां विधिक कार्यवाही करते हुए सोमवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इसके पक्ष न्यायालय के द्वारा उसे जमानत दे दी गई। यहां तक मामला कानूनी प्रक्रिया के अंदर तक सीमित रहा। लेकिन इसके पश्चात जमानत मिलने के दौरान जब उक्त आरोपी सलाउद्दीन कोर्ट से बाहर निकल रहा था, तभी इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उसने कोर्ट परिसर से बाहर निकलते हुए एक रील्स बनाई, उसके पश्चात उसका काफिला रायबरेली कोर्ट से रवाना हुआ और बछरावां कस्बे पहुंचा, जहां पर उसके समर्थकों के द्वारा उसका फूल माला पहनाकर एवं पटाखे फोड़कर उसका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान देखो देखो कौन आया, शेर आया शेर आया के नारे लागए गए। इस दौरान उक्त आरोपी सलाउद्दीन मूंछों पर ताव देता हुआ नजर आया। विदित हो कि उक्त आरोपी सजाउद्दीन के विरुद्ध रायबरेली जनपद के विभिन्न थानों सहित उन्नाव जनपद के अजगैन थाने में भी कुल दो दर्जन के करीब अभियोग पंजीकृत है। फिलहाल उक्त आरोपी सलाउद्दीन के कोर्ट परिसर के अंदर एवं जमकर हुए स्वागत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात क्षेत्रीय लोग उक्त आरोपी के अंदर कानून का भय न मानकर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।