बुलंदशहर SSP की बड़ी कार्यवाही, माफिया सुधीर गोयल की खोली हिस्ट्रीशीट, 13 आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज
बुलंदशहर SSP श्लोक कुमार ने बड़ी कार्यवाही की है। बुलंदशहर पुलिस ने माफिया सुधीर गोयल की हिस्ट्रीशीट खोली। आरोपी सुधीर गोयल पर गैंगस्टर और भूमाफिया की कार्रवाई हुई है। सुधीर गोयल पर बुलंदशहर में 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बता दें, किसान के ढाई करोड रुपए न देने पर हापुड़ के किसान ने आत्महत्या की थी। सुधीर गोयल पर हापुड़ में मुकदमा दर्ज है। हापुड़ पुलिस ने अभी तक सुधीर गोयल की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

rexpress 