रायबरेली - क्षेत्र के दो जनप्रतिनिधियों ने की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात

रायबरेली - क्षेत्र के दो जनप्रतिनिधियों ने की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात
रायबरेली - क्षेत्र के दो जनप्रतिनिधियों ने की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

सर्द मौसम में क्षेत्र की राजनीतिक गलियों में बढ़ी गर्मी

आगामी पंचायत चुनाव मे क्षेत्रीय घमासान की चर्चाएं हुई तेज

बछरावां, रायबरेली- मंगलवार को क्षेत्र के दो जनप्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख बछरावा अमन सिंह दउवा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावा शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से उनके आवास स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेट की। दोनों जनप्रतिनिधियों की हुई इस शिष्टाचार भेट ने इस सर्द भरे मौसम में क्षेत्र की राजनीतिक गलियों में गर्मी बढ़ा दी है। क्षेत्रीय लोग जनप्रतिनिधियों की प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई इस भेंट का आशय आगामी पंचायत चुनाव में होने वाले घमासान को लेकर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बताते चले की नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने विगत कुछ दिन पूर्व प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नगर पंचायत के विकास का खाका सौपा था और नगर पंचायत के सीमा विस्तार की बात कहकर उसकी भी मांग की थी। वही मुद्दे उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के सामने भी रखे होंगे। यही कयास क्षेत्रीय लोग लगा रहे हैं। परंतु ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा की यह मुलाकात आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। क्योंकि क्षेत्र की राजनीति के कुशल मार्गदर्शक एवं विशिष्ट राजनीतिक रणनीतिकार अर्थात अमन सिंह दउवा के स्वर्गीय पिता पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह दउवा, जिनका अभी कुछ माह ही पहले निधन हुआ है। उनके जाने के पश्चात अमन सिंह दउवा के पास उनके द्वारा प्राप्त विचारों, राजनीतिक रणनीति एवं अनुभवों के आधार पर उनकी विरासत को बचाए रखने की एक बड़ी चुनौती है। फिलहाल वर्ष के आखिरी पड़ाव के सर्दी भरे इन दिनों में दोनों जनप्रतिनिधियों की प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई यह शिष्टाचार मुलाकात क्षेत्र मे होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक पुरोधाओ को तो सजग कर ही रही है। साथ ही साथ राजनीतिक विश्लेषकों एवं विचारकों को भी क्षेत्र में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव के राजनीतिक ढाँचे की स्थिति एवं परिस्थिति के आकलन करने का निमंत्रण दे दिया है।