रायबरेली-मामूली जमीनी विवाद आगजनी की घटना में तब्दील करनें का आरोप,,,,,

रायबरेली-मामूली जमीनी विवाद आगजनी की घटना में तब्दील करनें का आरोप,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 



 ऊंचाहार-रायबरेली-मामूली जमीनी विवाद आगजनी की घटना में तब्दील हो गया आरोप है कि गांव के लगभग एक दर्जन से अधिक अराजकतत्वों ने मिलकर देर रात गायों के चारे के लिए लाए गए  पुआल के ढेर में आग लगा दी ।वहीं इस घटना से समूचे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया ,मामले की सूचना पर दमकल पीआरवी पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया,कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है।
 फूलबाग मजरे सवैया हसन निवासी पूनम पत्नी उमेश कुमार का कहना है कि बीती रात लगभग 2 बजे उसके घर के सामने गायों के  चारे के लिए लगे लगभग दो ट्राली पुआल के ढेर में गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने जमीनी विवाद के रंजिश में  आग लगा दी ।मामले की भनक लगते ही ग्रामीण  आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन भीषण आग पर काबू नही पाया जा सका जिसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल व पुलिस पीआरवी टीम की मदद से आग पर काबू पाया।
 बताया जा रहा है कि पूनम के दरवाजे पर सहन को लेकर गाँव के ही शिवप्रकाश से काफी समय से विवाद चल रहा है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच करवाई जा रही है ।