रायबरेली- अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल,एक रेफर,,,,

रायबरेली- अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल,एक रेफर,,,,
रायबरेली- अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल,एक रेफर,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935637


ऊंचाहार-रायबरेली बृहस्पतिवार की दोपहर हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। राहगीरों द्वारा घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।
      सावापुर नेवादा निवासी नीरज 28 वर्ष पुत्र छोटेलाल पड़ोसी गांव गंज गंगौली निवासी विजय कुमार के साथ बाइक से जमुनापुर चौराहा की ओर जा रहे थे। तभी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज सवैया धनी के पास सामने से आ रहे दौलतपुर गांव निवासी विजय कुमार की बाइक से आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने नीरज व विजय को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहीं तीसरे घायल विजय कुमार निवासी दौलतपुर को उनके परिजन एनटीपीसी अस्पताल ले गए हैं। जहां उसका उपचार चल रहा है।

      दूसरी घटना सवैया तिराहा स्थित सैनी ढाबा के सामने की है। छपिया गांव निवासी दीपक सिंह 32 वर्ष पुत्र गुलाब सिंह बाइक की सर्विस कराने ऊंचाहार आए हुए थे। जहां से वापस घर लौटते समय सनी ढाबा के सामने सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दीपक सिंह घायल हो गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल तीन लोग सीएचसी आए थे। जिसमें नीरज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।