रायबरेली- छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक किशोरी पर चाकू से हमले का आरोप ?

रायबरेली- छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक किशोरी पर चाकू से हमले का आरोप ?

-:विज्ञापन:-

 रिपोर्ट- सागर तिवारी 

ऊंचाहार/रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक किशोरी पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना गुरुवार को एक गांव में हुई, जिसमें किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पीड़ित किशोरी ने बताया कि गुरुवार को वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी उसके पिता के बड़े भाई (ताऊ) ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।परिजनों की मदद से किशोरी को इलाज के लिए रोहनिया सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कोतवाल अजय कुमार राय ने गुरुवार शाम सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।किशोरी ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पिता के बड़े भाई द्वारा पहले भी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ की जाती थी। पुलिस अब इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।