रायबरेली-अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 5 लोग घायल,,,,,

रायबरेली-अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 5 लोग घायल,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 5 लोग घायल हो गये, जिसमें दो घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पहली घटना अरखा अकोढ़िया मार्ग पर अरखा बाजार के पास की है, जहां मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक ही बाइक पर सवार रामभवन पाल 45 वर्ष, रामप्रसाद 65 वर्ष व श्यामसुंदर 35 वर्ष निवासी सद्दूपुर मजरे उमरन थाना सलोन घायल हो गये,राहगीरों द्वारा घायलों को सीएचसी लाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद रामभवन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, बाइक सवार तीनों लाग पूरे सम्भर गाँव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
दूसरी घटना ब्रहमौली तिराहे के पास की है, जहां मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार जसवंत 30 वर्ष निवासी एक्सना थाना भदोखर घायल हो गया, एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
तीसरी घटना नगर के अकोढ़िया रोड के पास की है, जहाँ मंगलवार की रात बोलेरो ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में ई रिक्शा चालक बबलू 42 वर्ष निवासी पट्टी रहस कैथवल घायल हो गया, राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल 5 लोग सीएचसी आये थे, जिसमें दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।