रायबरेली-अधाधुंध बिजली कटौती से मचा हाहाकार , गांव को दस घंटे से भी कम मिल रही आपूर्ति,,,,,

रायबरेली-अधाधुंध बिजली कटौती से मचा हाहाकार , गांव को दस घंटे से भी कम मिल रही आपूर्ति,,,,,

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - ज्यों ज्यों तापमान बढ़ रहा है , त्यों त्यों बिजली संकट गहराता जा रहा है । जिसके कारण क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है । गांवों को दस घंटे से कम की विद्युत आपूर्ति मिल रही है । 
       अम्बर से सूरज आग उगलना शुरू कर दिया है । जिसके कारण तापमान बढ़ रहा है । तेज धूप और हवाओं ने तपिश को बढ़ा दिया है । जिससे बिजली की मांग बढ़ गई है।  बड़ी हुई बिजली की मांग के कारण विभाग संतुलन बनाते रखने के लिए भारी बिजली कटौती कर रहा है । हालात यह है कि क्षेत्र के जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र से सोमवार की दोपहर दो बजे आपूर्ति बंद की गई तो शाम सात बजे बिजली चालू हुई । उसके बाद रात आठ बजे फिर कटौती शुरू कर दी गई । रात दस बजे आपूर्ति चालू हुई तो रात 11 बजे फिर कटौती कर दी गई।  उसके बाद रात 12 बजे आपूर्ति चालू हुई है । इसी प्रकार मंगलवार को पूरे दिन इस उपकेंद्र से आपूर्ति नहीं चली। यही आलम तहसील उपकेंद्र , इटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र और ऊंचाहार नगर उपकेंद्र का भी है । हालात यह है कि विगत तीन दिनों से अधाधुंध बिजली कटौती से लोग बेहाल है । नगरीय क्षेत्र में तो लोग बिजली न मिलने के कारण पीने के पानी के लिए तरस रहे है । तहसील उपकेंद्र में मंगलवार को 33 केवीए लाइन में खराबी आ गई थी , जिसके कारण पूरे दिन आपूर्ति ठप रही है । बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ी है , जिसके कारण ऊपर से ही बिजली कटौती की जा रही है ।