रायबरेली-ट्रक की टक्कर से महिला की मौत,पत्नी को देखने आ रहा पति भी टम्फर से टकराकर हुआ घायल, रेफर,,,,

रायबरेली-ट्रक की टक्कर से महिला की मौत,पत्नी को देखने आ रहा पति भी टम्फर से टकराकर हुआ घायल,  रेफर,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- मिल एरिया थाना अंतर्गत रुस्तमपुर निवासी रमेश कुमार अपनी मां के साथ बाइक से प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर कस्बा स्थित ससुराल गया हुआ था। जहां से वापस घर लौटते समय अरखा फ्यूल्स के पास ट्रक की टक्कर से मां बेटे दोनों गिरकर घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों द्वारा सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर पत्नी व बेटे को देखने आ रहा पिता भी कस्बा चौराहा के पास डंफर की टक्कर में आकर घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
     गांव निवासी रमेश कुमार की प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर कस्बा में ससुराल है। जहां बुधवार को आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में वह अपनी मां सोना देवी के साथ मोटरसाइकिल से सम्मिलित होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को वह अपनी मां के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर अरखा फ्यूल्स के पास प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में मां बेटे दोनों गिर कर घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही सोना देवी को मृत बताया। घटना की सूचना पर पिता नन्हेंलाल गांव के ही राकेश यादव के साथ पत्नी व बेटे को देखने अस्पताल आ रहा था। तभी कस्बा चौराहे पर अरखा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। जिन्हें भी रहा हीरो द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. मनोज शुक्ल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सोना देवी की मौत हो गई थी। तथा उसके पति नन्हेंलाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तथा घटनास्थल से ट्रक व डंफर को भी कब्जे में में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।